मथुरा, मई 2 -- वृंदावन,ब्राह्मण महासभा द्वारा गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर शारीरिक श्रम करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया। गोविंद देव मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में 15 श्रमिकों को वस्त्र भेंटकर एवं दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं शुभा शर्मा ने कहा कि मजदूर दिवस भारत और पूरी दुनिया में श्रमिकों के अधिकारों का प्रतीक दिन है। इस दिन का इतिहास संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन उन मेहनतकश लोगों को समर्पित है, जो हमारे समाज और देश के निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते हैं। अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है, जब उसकी नींव मजबूत हो और यह नींव तैयार करते हैं हमारे श्रमिक। हर मजदूर अपने-अपने स्तर पर समाज को आगे ले जाने में जुटा हुआ है। वंशी तिवारी एवं गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.