कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक गांधी नगर लक्ष्मण पार्क में हुई। अध्यक्षता शिवसहाय मिश्र ने की। महासचिव सुनीलचन्द्र तिवारी ने अग्रिम रूपरेखा बताई। राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज में व्याप्त अनावश्यक फिजूलखर्ची व दहेज प्रथा की कुरीतियों को दूर करने के लिए 25 जनवरी को परिवार-परिचय युवक-युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यहां शारदा प्रसाद शुक्ल, आरएन अवस्थी, भीमशंकर मिश्र, अरविन्द मिश्र, केके पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, आशीष मिश्रा, अनुराग दीक्षित, ओजस मिश्र, आलोक तिवारी, शिशिर मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, जयवर्धन मिश्रा, सर्वेश पाण्डेय, ऋषि दुबे, हरीश बाजपेयी और रजत मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन महासचिव सुनील चन्द्र तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.