जौनपुर, जनवरी 13 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को क्षेत्र के कुसांव गांव में हुई। इसमें ब्राह्मण समाज के खिलाफ अराजक तत्वों द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियों और अमर्यादित बयानबाजी का कड़ा विरोध किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ब्राह्मण विधायकों पर दिए गए कथित बयान को तुच्छ मानसिकता का परिचायक बताते हुए निंदा की गई। जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी दल या पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। बैठक महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा के आवास परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष ने समाज से संगठित होकर एक-दूसरे का सहयोग करने और संगठन तथा समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी दल या पार्टी द्वारा ब्राह्मणों की अनदेखी, अपमान या टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.