मुरादाबाद, फरवरी 6 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण समाज के उत्थान की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भगवान परशुराम के अवतरण दिवस अक्षय तृतीया पर अवकाश घोषित करने, वेद-पुराण एवं आध्यात्मिक शिक्षा से संबंधित आयोग के गठन, ब्राह्मण आयोग के गठन तथा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा विमल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, जिला महामंत्री हरिओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.