मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि विद्वान ब्राह्मण भारतीय आध्यात्म जीवन और संस्कृति के रक्षक, पोषक और आदर्श के रुप में प्रतिष्ठित हैं। श्री शुकदेव आश्रम के गीता भवन में अग्रवाल परिवार के द्वारा आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ कर पीठाधीश्वर ने पोथी पूजन किया तथा व्यासपीठ पर कथाव्यास आशीष माधव शास्त्री को सम्मानित किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि आदिकाल से ही सनातन संस्कृति के रक्षण और पोषण में ब्राह्मणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्वान ब्राह्मण अपने ज्ञान और सदाचरण से मानव जाति के सच्चे पथ प्रदर्शक बने हैं। विद्वानों का राष्ट्र में सदैव सम्मान होना चाहियॆ। ऋषि-मुनियों ने आध्यात्म परंपरा के अंतर्गत जीवन जीकर अपने तप, त्याग तथा कठोर परिश्रम से धर्म और संस्कृति की रक्षा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.