जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों में जरा भी सम्मान और बचा स्वाभिमान हो तो पंकज चौधरी तथा भाजपा की बगावत करें। ब्राह्मण समाज के लोग एक जगह मीटिंग कर अपना सुख-दुख बांटे तो संतोष वर्मा के सहपाठी पंकज चौधरी को इतनी तकलीफ हो गई। ब्राह्मण समाज ने बैठक की तो ये ब्राह्मण समाज को चेतावनी देने लगे। ब्राह्मण समाज यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने पं.जनेश्वर मिश्र के नाम से एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनवाया तथा जनेश्वर मिश्र के नाम से पूरे प्रदेश में गांव का विकास कर ब्राह्मणों के गौरव का सम्मान किया। ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही है। ब्राह्मण समाज परशुराम और चाणक्य के वंश...