पाकुड़, सितम्बर 6 -- पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह ग्राम में ब्राह्मणी नदी के तरफ सुनसान स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस शव बरामद कर मामले की छानबीन में जुटी है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला को बुरी तरह से पीटा गया है। सर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं महिला के कपड़े भी फटे हुए हैं। आशंका है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हालांकि पाकुड़िया पुलिस अभी इस पर खुल कर कुछ नहीं कह रही है। पुलिस मामले में आगे की कारवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.