बागपत, फरवरी 4 -- नगर में अश्लील हरकत का विरोध करने पर एक महिला पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा हल्की धारा में मुकदमा दर्ज करने पर ब्राहमण समाज के लोग भड़क गए। बुधवार को उन्होंने कोतवाली में धरना देकर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह किसी काम से अपने जेठ के घर आई थी। उसके जेठ के सामने वाले मकान में रहने वाले दो युवक उसे देखकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए उसकी बेटी के अपहरण की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो इस पर आरोपी अपने घर के अंदर से तमंचे व बंदूक लेकर आए और महिला पर फायरिंग कर दी, जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। गोली उसके जेठ के मकान की दीवार में लगी। फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वाय...