मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्रास शोरूम से 90 हजार रुपये चोरी हो गए। महिला शोरूम संचालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपी के पास से 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी का अभी एक साथी फरार चल रहा है, पुलिस की उसकी तलाश में जुटी है। एसएचओ कोतवाली बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी एश्वर्या गोयल का कोतवाली क्षेत्र में ब्रास के आईटम का शोरूम है। एश्वर्या गोयल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान के गल्ले से बीते 18 नवंबर को चोर 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। एसएचओ के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल कर एक ...