मऊ, सितम्बर 29 -- मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को चंद्रभानपुर स्थित परिषद के कार्यालय पर ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिषद के संरक्षक रामजी उपाध्याय की पत्नी सुशीला उपाध्याय के निधन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि स्व.सुशीला उपाध्याय बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। संरक्षक डा.एससी तिवारी ने बताया कि कभी भी वह निराशाजनक बातों पर विश्वास नहीं करती थी और कर्म को प्रधानता देती थी। अंत में दो मिनट का मौन रह कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक जताने वालों में विजय शंकर तिवारी, रामजपित पाण्डेय, मुन्ना दुबे, संजय कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश तिवारी, अशोक तिवारी, आचार्य अमित पांडे, राम जपित पांडे, विजय प्रकाश दुबे, कल्पनाथ चौबे आद...