गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम। ब्राजील से मुक्त व्यापार समझौते से ऑटो-गारमेंट और फार्मा उद्योगों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। गुरुग्राम के पांच हजार उद्योगों का उत्पादन बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिसको लेकर उद्यमियों उत्साह देखा जा रहा है। उद्यमियों ने कहा कि आने वाले दिनों में घरेलू उत्पादन को बढ़ने से लेकर विदेशी निर्यात बढ़ने से आर्थिक स्थिति बढ़ेगी। जो उद्योगों में नए रोजगार के अवसर बनेंगे। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि इसका सीधा लाभ औद्योगिक राज्यों को मिलेगा, जिनमें हरियाणा प्रमुख है। हरियाणा पहले से ही ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो कंपोनेंट उद्योग का बड़ा केंद्र है। लिथियम आधारित बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन को नई गति मिलेगी।...