मधुबनी, दिसम्बर 16 -- जयनगर,एक संवाददाता। पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक सवार तीन युवको को 50 ग्राम ब्राउनसुगर तथा दो देशी पिस्तौल संग पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना अंतर्गत ग्राम अर्राहा भारत नेपाल बॉर्डर के पास वाहन चेकिंग के क्रम में नेपाल की ओर से आने वाले मोटरसाइकिल जिसपर तीन लड़का सवार था। को रोक कर चेक करने पर तीनों के पास से करीब 50 ग्राम ब्रॉउन शुगर तथा दो लड़के के पास से दो देसी कट्टा एवं 02 गोली बरामद किया गया। पकड़ाए तीनो का नाम मो. गुलशाद (25 वर्ष) पिता मो. मुबारक सकिन जयनगर भेलवा टोल , संजय कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पिता रामप्रीत साह साकिन कोरहिया,अमरजीत कुमार (25 वर्ष) पिता जीतन यादव सकिन नरार थाना कलुआही सभी जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...