रांची, जून 24 -- रांची पुलिस ने ड्रग्स माफिया रूबी देवी उर्फ भाभी को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में माफिया भाभी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स माफिया भाभी रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़ के अलावा बिहार के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी।पूरा परिवार कर रहा था अवैध धंधा बता दें कि रूबी पर रांची के सुखदेवनगर थाने में आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी भाभी ने 29 अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद सुखदेवनगर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाली आरोपी भाभी ने पुलिस को बताया कि इस अवैध धंधे में उसका पति, देवर, भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.