जमशेदपुर, फरवरी 23 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। शनिवार को 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी रोशन मुंडा उर्फ गुंडा से पूछताछ के बाद अब पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को इंदिरानगर समेत आसपास के कई इलाकों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशीला पदार्थ इंदिरानगर निवासी लक्ष्मी कुमार उर्फ पुतली उर्फ प्रेगनेंट उर्फ भाभी से लाकर क्षेत्र में बेचता था। इसके बाद लक्ष्मी कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, लक्ष्मी कुमार फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जां...