रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गैंगस्टर अमन साहु का गुर्गा राहुल दुबे उर्फ मामा ने रांची के ब्राउन शुगर का अवैध धंधा करने वालों को दो महीने की मोहलत दी है। धमकी दी है कि अगर वह ब्राउन शुगर का अवैध धंधा बंद नहीं करता है तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। राहुल का गुर्गा आकाश राय उर्फ मोनू की ओर से सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट में कहा गया है कि अगर निर्धारित समय में वे धंधा को नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें रांची छोड़ना पड़ेगा। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। उन्हें भी धमकी दी गई है कि उनके भाई-बाप समेत परिवार के सदस्यों को रेस्ट इन पीस कर दिया जाएगा। आकाश राय ने यह भी पोस्ट किया है कि जो कारोबार सही ढंग से कर रहे हैं, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। अगर उन्हें उनकी गैंग के नाम से परेशान किया जा रहा है त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.