गुमला, जून 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में घाघरा निवासी अमन कुमार सिंह और प्रभात कुमार सिंह शामिल हैं। दोनो आपस में सगे भाई है। पुलिस ने उनके पास से पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। गुरुवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमला एसपी को सूचना मिली थी कि देवी मंडप रोड स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची। दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे,लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीला पदार्थ मिला। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.