रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में नूर नगर के बेलाल उर्फ बाबर, खिजूरटोली निवासी सानिया परवीन और किशुनपुर निवासी पवन मुंडा शामिल हैं। तीनों के पास से पुलिस ने छह पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चाकू भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सदर थानेदार कुलदीप कुमार को रविवार की रात ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। थानेदार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पीएचईडी मोड़ के पास कुछ व्यक्ति स्कूटी के साथ खड़े थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर व चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अज्ञात व्यक्ति को ब्राउन शुगर देने के लिए खड़े थे।...