अररिया, जून 30 -- जोगबनी। नेपाल के कोशी ग्रामीण नगरपालिका वार्ड नंबर 1 के सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम लौकही से सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल दीपक श्रेष्ठ के नेतृत्व में गश्ती दल तैनात किया गया था। इसी दौरान बेलाग्राम पंचायत-8, अररिया, बिहार के गनेश शर्मा को हिरासत में लिया गया। आरोपी नेपाल में प्रवेश कर रहा था। इनके पास एक मोटरसाइकिल भी था। जांच के दौरान उसके पास से 6.64 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला। यह पदार्थ प्लास्टिक में पैक था। पुलिस ने मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.