जमुई, जनवरी 8 -- झाझा । निज संवाददाता स्मैक/ब्राउन शुगर के साथ फिर एक धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। साथ में माल भी धरा गया है। पुलिस के अनुसार स्मैक या ब्राउन शुगर की उक्त खेप प.बंगाल से तस्करी कर झाझा लाई जा रही थी। किंतु,एक गुप्त सूचना की बिनाह पर पुलिस ने माल के ठिकाने पर पहुंचने के पूर्व ही स्मैक एवं उसके सौदागर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झाझा स्थित छोटी चांदवारी के समीप का रहने वाला अमरजीत पासवान सुबह आसनसोल गया था एवं फिर उधर से माल के साथ झाझा लौट चुका है। बताया कि उक्त पुख्ता सूचना पर एएसआई प्रेमजीत कु.सिंह एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। साथ ही अंचल निरीक्षक को भी सूचित कर दिया गया था। सूचना के अनुरूप ही उक्त आरोपी रेलवे की कोठी नं.1 के रास्ते अपने ठिक...