कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। एसी के आदेश पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मादक पदार्थ, नकद राशि, मोबाइल फोन एवं वाहन जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बरही की ओर से दो तस्कर मोटरसाइकिल से तिलैया बाजार में ब्राउन शुगर की बिक्री करने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने झुमरीतिलैया के रांची-पटना रोड पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा एवं राकेश राज, दोनों निवासी गांधी स्कूल रोड, वार्ड संख्या 25, थाना तिलैया, कोडरमा के रूप में हुई। इनके पास से 28,700 रुपये का ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जबकि राकेश राज के पास से 2,540 रुपये नकद और बाइक जब्त की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.