चतरा, मई 19 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों ब्राउन शुगर का नशा करने और खरीद बिक्री करने वालों के विरूद्ध पिछले चार दिनों से लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक नशे के कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया है। जिससे लगातार पुछताछ की जा रही है। पुछताछ के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार में सलिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है। इन लोगों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मुहल्लों से की गयी है। मालूम हो कि पिछले कुछ वर्षों से शहर में ब्राउन शुगर का कारोबार काफी तेजी से बढ़ा है। इसमें अधिकतर युवा वर्ग के लोग शामिल हैं। कम समय में अधिक मुनाफा के चक्कर में ये इस नशे के कारोबार में फंसते चले जा रहे हैं। पुलिस की लाख कार्रवाईके बाद भी इसपर नकेल नहीं लग रहा है। आये दिन चतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.