मधुबनी, फरवरी 7 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने छतौनी चौक के पास की। गिरफ्तार युवक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महीनाथपुर गांव निवासी राम पुकार साह के 21 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार साह के रूप में हुई है। ब्राउन शुगर कांड में तीन लोग नामजद हैं। जिसमें दो लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। तीसरा आरोपित फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एसआई राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ छतौनी चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हि...