रांची, फरवरी 4 -- चान्हो। प्रखंड के टांगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव और विद्यालय निदेशक दीपक साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, गीत और सामाजिक संदेश से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। निदेशक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.