रांची, फरवरी 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। ब्राइट फ्यूचर स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने दीप जलाकर किया। समारोह में बच्चों ने नृत्य-नाटिका, क्षेत्रीय नृत्य और असमिया, गुजराती और बंगाली संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। शिक्षाप्रद नाटकों और भाषणों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। गंगोत्री कुजूर ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा बच्चों के आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...