रांची, फरवरी 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। ब्राम्बे स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में सोमवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। जूनियर छात्रों ने कहा कि वे अपने सीनियर्स से मिली प्रेरणा को आगे भी अपनाएंगे। स्कूल के निदेशक राजेश प्रसाद ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संस्कार, कड़ी मेहनत और माता-पिता के सम्मान से ही सफलता मिलती है। उन्होंने भरोसा जताया कि छात्र माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। शिक्षक-शिक्षिकाओ...