बक्सर, अगस्त 30 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के पास स्थित ब्रह्म स्थान से चोरों ने एक बाइक गायब कर दी। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यूपी के गाजीपुर जिला के मोहम्मदाबाद थाना के लालूपुर गांव निवासी सुशील चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते शुक्रवार को वे सदर अस्पताल के पास स्थित ब्रह्म स्थान गए थे। बाइक बाहर खड़ी कर पूजा करने चले गए। महज दस मिनट बाद बाहर आए तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.