पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।डीएसए ग्राउंड में सोमवार को हुए जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में ब्रहमोस क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसएनसीसी पर 203 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही ब्रहमोस टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया और अंत तक विपक्षी टीम पर अपना वर्चस्व बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ब्रहमोस टीम ने निर्धारित ओवरों में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ शेख सालिक ने नाबाद 76 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम की नींव मजबूत की। वहीं अभिनव आनंद ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज़ों ने भी परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनसीसी की टीम शुरुआत से ही दबाव में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.