हाजीपुर, फरवरी 16 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र राजपूत नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से महाशिवरात्रि पर आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी के दूसरे दिन रविवार को दिन दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की सुबह ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों ने नगर भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी निकाली और परमात्मा शिव का सन्देश दिया। लोगों ने प्रभात फेरी की दिव्य अनुभति से ओतप्रोत दिखे। संचालिका बीके अंजली तथा सहायक संचालिका बी.के आरती के संयोजन में अनवरपुर चौक पर आयोजित दूसरे दिन झांकी का शुभारंभ श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी के महंथ स्वामी ब्रह्मा नारायण पुरी जी महराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उमड़े सभी भाइयों बहनों तथा श्रद्धालुओं ने एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया। संचालिका बीके अंजली ने परमात्मा शिव का परिचय देत...