गंगापार, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के चौरा बडेरा गांव निवासी गोपी कृष्ण त्रिपाठी को राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है। ब्रह्मा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने जिम्मेदारी देते हुए कहा कि त्रिपाठी के इस जिम्मेदारी से प्रदेश में राष्ट्रीय परशुराम सेना को मजबूती मिलेगी। गोपी कृष्ण त्रिपाठी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। उनके इस मानोनयन से ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में मदद मिलेगी। गोपी कृष्ण त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अश्वनी त्रिपाठी, शशिकांत पांडे, राम सजीवन तिवारी, महेश त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी, बजेश मिश्रा, इंद्रमणि शुक्ला, आशीष मिश्रा समेत कई ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.