गोपालगंज, सितम्बर 30 -- उचकागांव। नवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीरगंज सेवा केंद्र पर मंगलवार को भव्य झांकी सजाई गई। झांकी में प्रियंका बहन ने मां दुर्गा, रिंकी बहन ने मां सरस्वती, खुशी बहन ने महालक्ष्मी, रिंकी बहन ने ज्ञान गंगा, मनिका बहन ने श्री गणेश और आयूषी बहन ने कार्तिक का रूप निभाया। सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुनीता बहन ने कहा कि नवरात्रि हमें अंदर के आसुरी संस्कार पर विजय पाकर दैवीय संस्कार अपनाने की शिक्षा देती है। बीके विनोद भाई ने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.