गढ़वा, अगस्त 8 -- गढ़वा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र चिनियां रोड गढ़वा की ओर से विश्वविद्यालय की बहनों ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में अधिकारियों को राखी बांधी। साथ ही रक्षा बंधन के महत्व को भी बताया। कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्रता व स्नेह का प्रतीक है। भाई बहनों की रक्षा के लिए संकल्प लेता है। संस्थान की बहनों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन में अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधी जाती है। उस दौरान उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम सहित अन्य अधिकारियों को संस्थान की ब्रह्माकुमारी प्रिया व ब्रह्माकुमारी रूचि बहनों ने रक्षा सूत्र बांधी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.