मिर्जापुर, फरवरी 13 -- पड़री। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पड़री शाखा में गुरुवार को शिव जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा-भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाई-बहनों ने सहभागिता कर बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की मुरली श्रवण से हुई, जिसमें परमात्मा शिव के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके बाद विधिवत भोग-अर्पण एवं ध्वजारोहण कर विश्व कल्याण की भावना के साथ शांति की कामना की गई। आश्रम परिसर को सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया। इस अवसर पर भाई-बहनों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत, आध्यात्मिक कविताएं एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रधानसंघ अध्यक्ष पहाड़ी ब्लॉकग्राम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.