हरिद्वार, नवम्बर 4 -- हरिद्वार। वशिष्ठ दूधाधारी सप्तऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज की पुण्य तिथि मनाई गई। महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि जयराम दास अपने ब्रह्मलीन गुरु की परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत सूरजदास, महंत बिहारी शरण, महंत गणेश दास, स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत गंगादास, महंत तुलसीदास, महंत रामेश्वर दास, महंत श्यामदास, अर्जुन रास महाराज, विमल दास महाराज, पुजारी दयाराम दास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...