गोरखपुर, फरवरी 6 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही खास गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होने गए व्यक्ति से गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी राहुल मिश्रा के अनुसार वह तीन फरवरी को गांव में ही एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में गए थे। इसी दौरान रामाकांत यादव वहां पहुंचा और उन्हें और उनके पिता का नाम लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी रामाकांत यादव कुल्हाड़ी लेकर उनके घर गया था, जहां भाई और माता को अकेला पाकर गाली-गलौज की। मना करने पर मारपीट की कोशिश की गई जिसे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। आरोपित जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जां...