बक्सर, जनवरी 5 -- ब्रह्मपुर शिव मंदिर से चौरास्ता तक प्रतिदिन लग रहा है जाम जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए नहीं हो रही है सार्थक पहल फोटो संख्या- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर से चौरास्ता की दूरी मात्र एक किलोमीटर की है। लेकिन, इतनी कम दूरी तय करने में आपको नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। कारण, इस मार्ग पर बड़े वाहनों का सुबह से देर रात तक परिचालन हो रहा है। कोई वाहन चालक बगैर जाम के अगर निकल गया तो उसके लिए जंग जीतने के समान है। जाम का आलम यह है कि स्थानीय दुकानदारों के साथ आमजन और पैदल यात्री धूल व प्रदूषण से बचने के लिए मजबूरन मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। जाम की दिन-प्रतिदिन हो रही भयंकर समस्या के बाद स्थानीय दुकानदारों और नगरवासियों का कहना है कि वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण के साथ रात में लगने...