बक्सर, दिसम्बर 16 -- ब्रह्मपुर में बंदरों के आतंक से नगरवासियों की परेशानी बढ़ी प्रशासनिक अधिकारी मुक्ति दिलाने की नहीं कर रहे पहल फोटो रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु इन दिनों बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। मंदिर परिसर में लगभग 50 से 60 की संख्या में बंदर झूंड बनाकर घूमते रहते हैं। इस दौरान वे न केवल श्रद्धालुओं के हाथों से प्रसाद व खाने-पीने की वस्तुएं झपट्टा मारकर छीन लेते हैं, बल्कि विरोध करने पर वे हमला करने से भी नहीं चुकते हैं। बंदरों के आतंक का सामना श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय व्यवसायी व नगरवासी भी कर रहे हैं। लोगों के छतों पर गमले में रखे फूल-पौधों व पानी की टंकी को भी वो क्षतिग्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बंदरों के आतंक से पूरे ब्रह्मपुर के लोग परेशान है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.