बक्सर, फरवरी 7 -- ब्रह्मपुर। बिहार यूपी की सीमा से लगे जवहीं गांव के पास बक्सर कोईलवर तटबंध पर पुलिस पर हमला करने के मामले आरोपी शराब कारोबारी हरेंद्र नोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। वह नगर पंचायत के ललन जी डेरा का निवासी बताया जा रहा है। तीन माह पहले बिहार यूपी की सीमा से लगे बक्सर कोईलवर तटबंध पर पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए कारोबारियो द्वारा पुलिस पर ही हमला किया गया था। उस मामले में दो दर्जन नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ जवही चेक पोस्ट पर तैनात बीएमपी के एएसआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तभी से यह आरोपी फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.