बक्सर, फरवरी 6 -- रघुनाथपुर। नगर पंचायत ब्रह्मपुर के गठन हुए 04 साल हो गए। लेकिन, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता आशा के अनुकूल नहीं हुई। नगर पंचायत के आस-पास के इलाकों के साथ बक्सर, आरा, पटना और अंतर्राज्यीय बसों का आवागवन यहां प्रतिदिन होता है। लेकिन, बस पड़ाव तो दूर की बात है पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में एक यात्री शेड भी नहीं है। यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को आस-पास के दुकानों के छतों का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी तो यात्रियों को स्थानीय दुकानदारों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। ब्रह्मपुर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और आस-पास के लोगों के लिए एक बड़ा बाजार है। इससे यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। हैरत की बात यह है कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पार्षद या अन्य जनप्रतिनिधि ब्रह्मपुर में एक अदद या...