बक्सर, जुलाई 2 -- रघुनाथपुर। नगर पंचायत चुनाव के 4 वर्ष बाद नई बस्ती में नाली का निर्माण कार्य शुरू होने से लोग खुश हैं। ब्रह्मपुर में लगभग 20 वर्ष पूर्व नई बस्ती का विस्तार हुआ। जिसमें लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर चारपहिया वाहन आने जाने के लिए रास्ता छोड़कर अपना मकान बनाया। सड़क निर्माण 10 वर्ष पहले ही हो गया। लेकिन, नाली का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी घर के सामने ही पसर रहा था। लोग गंदे पानी के बीच से ही गुजरते थे। जब राज्य सरकार द्वारा ब्रह्मपुर पंचायत को अपग्रेड कर नगर पंचायत की घोषणा हुई तो नई बस्ती के निवासियों को उम्मीद जगी कि अब नाली का निर्माण हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.