मेरठ, मई 16 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता गर्मी का पारा बढ़ते ही पीवीवीएनएल के ट्रांसफॉर्मर भी दम तोड़ने लगे हैं। बुधवार रात 11 बजे माधवपुरम बिजलीघर के दो ट्रांसफॉर्मर (एक एमवीए, 630 केवीए) ओवरलोड के चलते धमाके के साथ फुंक गए। इसके चलते ब्रह्मपुरी, बिशन चौक, शास्त्री की कोठी, मास्टर कॉलोनी, इंदिरा नगर और गौतमनगर आदि की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे। बिजली उपभोक्ता बिजलीघर से लेकर अधिकारियों को फोन करते रहे। दिन में लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। करीब 20 हजार लोगों की आबादी को 19 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। गुरुवार शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। शिफ्टवाइज बिजली देने की कोशिश भी नाकाम विभाग ने क्षेत्र को दूसरी लाइन से शिफ्टवाइज बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.