मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को रेलवे लाइन के समीप मिथिला एक्सप्रेस के पैसेंजर से मोबाइल झपटने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों के गिरोह ने ही रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के निर्माणाधीन भवन और उसके परिसर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया होगा। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि दो युवक मिथिला एक्सप्रेस के महिला यात्री से मोबाइल झपटमारी का प्रयास कर रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ा कर कब्जे में लिया। उनकी पहचान ब्रह्मपुरा के गफुर बस्ती निवासी मो. आसिफ और मो. राजा के रू...