मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के दो दिन थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जाना हैं। थानेदार अपने इलाके में जनता दरबार के लिए पहले से प्रचार प्रसार करेंगे, ताकि फरियादियों को वरीय अधिकारी के पहुंचने की पूर्व सूचना मिल सके। इसी क्रम में मंगलवार को एसएसपी सुशील कुमार ने ब्रह्मपुरा थाना पर जनता दरबार लगाया। इसमें इलाके से 40 फरियादी पहुंचे। स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्या/सुझावों को सुना गया हैं और निराकरण के लिए थानेदार को आदेशित किया गया। साथ ही एसएसपी ने लंबित कांडों, इश्तेहार, कुर्की व वारंट की गहन समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...