मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाना के गेट के सामने रविवार की देर रात दारोगा प्रेम कुमार को थाना गेट के सामने तीन-चार हमलावरों ने सड़क पर पटक कर गले पर ब्लेड मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना के अन्य पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर एक हमलावर को पकड़ लिया। दूसरी ओर लहूलुहान दारोगा को ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दारोगा के गले, बांह, सीना, दाहिने कंधे पर गहरा जख्म आया है। पकड़े गये हमलावर ने अपना नाम बलराम राम बताया। वह ब्रह्मपुरा नीलकंठ चौक के समीप का रहने वाला है। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उससे पूछताछ की गई। घायल दारोगा प्रेम रंजन कुमार के बयान पर ब्रह्मपुरा थाने में बलराम और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दारोगा ने कहा कि वह रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.