बागपत, फरवरी 22 -- बिनौली। बरनावा के महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में रविवार को 8 दिवसीय 67 वें विश्व कल्याणार्थ ब्रह्मपारायण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यज्ञ का शुभारंभ श्री गांधी धाम समिति के प्रधान यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी ने संयुक्तरुप से ओम पताका का ध्वजारोहण कर किया। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान बाल कृष्ण त्यागी, सचिन त्यागी, महेंद्र सिंह, अरुण लता, मनु त्यागी, हर्ष तोमर, अशोक चौहान, वीर सिंह, आलोक सिंह रहे। यज्ञ में रोहित शास्त्री, मोहित शास्त्री, ऋषिराज, कपिल आर्य, ऋतिक, अविरल ने सस्वर वेदपाठ किया। यज्ञ में डॉ. चंद्रवीर राणा, डॉ. शिवकुमार, आचार्य प्रेमपा...