पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। करीब दो वर्षों से अधूरे पड़े शहर के ब्रह्मचारी घाट सुंदरीकरण का कार्य और ठिठक गया है। इस काम को कराने वाली फर्म को टर्मिनेट कर दिया गया है। यह कार्रवाई निर्माण कार्य में की जा रही हीलाहवाली को लेकर की गई है। पालिकाध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी गई है। शहर में देवहा और खकरा नदी संयुक्त ब्रह्मचारी घाट पर काम करने वाली फर्म पर पेनाल्टी भी लग सकती है। पर्यटन विभाग की ओर से ब्रह्मचारी घाट का सुंदरीकरण करीब 2.18 करोड़ से कराया जा रहा था। प्रोजेक्ट मैनेजर लज्जाराम ने बताया कि काम में हीलाहवाली पर फर्म को टर्मिनेट किया है। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर निकाला जाएगा। काम कराने वाले ठेकेदार ने कार्य पूरा नहीं किया है। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। बोर्ड से रिटेनिंग वॉल आदि को ल...