हरिद्वार, फरवरी 9 -- मातृसदन में 10 दिन से जारी ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन को लेकर सोमवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। अनशन खत्म कराने की दिशा में पहल करते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसर मातृसदन पहुंचे और ब्रह्मचारी से वार्ता शुरू की। मातृसदन आश्रम परिसर में एसडीएम जितेंद्र कुमार समेत पुलिस के अफसर मौजूद रहे। उन्होंने ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद की बात गंभीरता से सुनी और समाधान को लेकर चर्चा की। बताया गया कि जैसे ही प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया जाएगा, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन खत्म करेंगे। इसको लेकर हर किसी की नजर अब वार्ता के निष्कर्ष पर टिकी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.