गंगापार, सितम्बर 24 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप मां शीतला की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने माता के मंदिर में मत्था टेका एवं मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिर के पुजारी मदन पंडा, शीतला पंडा, रोहित एवं मुकेश पंडा ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है परंतु नवरात्र के वजह से आज के दिन भक्तों का आगमन ज्यादा हो रहा है। विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की है। जहां पर दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप मां दुर्गा की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.