मुरादाबाद, मार्च 8 -- प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने महिला दिवस पर सिविल लाइंस स्थित सेंटर पर कार्यक्रम किया। इसका आरंभ मुख्य अतिथि लता चंद्रा के स्वागत और रीना एवं सुजाता ने किया। मनोरमा गुप्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने आज के ही दिन 8 मार्च 1975 को महिला दिवस घोषित किया था। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को शौर्य, आंदोलन और सफलता से अवगत कराया। बीके आशा दीदी ने कहा कि महिलाओें के आगे बढ़ने में आध्यात्मिक शक्ति ऊर्जा देती है। उन्होंने अनेक महिलाओं के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अंतरिक्ष तक की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि आज ब्रह्मकुमारी बहनें 140 देशों में अपना परचम लहरा रही हैं। शोभा, मधु आदि का सहयोग रहा। सेंटर को भव्य रूप से सजाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.