उरई, जनवरी 12 -- उरई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, तुलसी नगर स्थित केंद्र पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। बीके मीना दीदी ने युवाओं को आंतरिक ऊर्जा जागृत करने और अपनी वास्तविक पहचान को समझने का संदेश दिया। बीके सरिता ने ब्रह्माकुमारीज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्व-परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का संदेश दिया। बीके बृजभान भाई ने युवाओं को जीवन प्रबंधन के चार मंत्र बताए। मुख्य अतिथि डॉ सीपी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एसआर कॉलेज ग्रुप के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...