जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माबाबा के पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की ओर से 18 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक सोनारी मरीन ड्राइव स्थित यूनिवर्सल पीस पैलेस, बिंदल मॉल के पास आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार रक्तदान से हृदयरोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम होता है, साथ ही यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कैलोरी बर्न और शरीर में आयरन स्तर संतुलित रखने में सहायक है। संस्थान ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान में सहभागिता की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...